फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सेरी मंच पर धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

Krishan Singh Updated Sat, 15 Aug 2026 01:35 PM IST

80वें स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह मंडी शहर के सेरी मंच पर मनाया गया। समारोह में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सबसे पहले उन्होंने शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को नमन किया और उपरांत इसके राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करके श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का नीरिक्षण करके सलामी ली। परेड में पुलिस और होमगार्ड की पुरुष व महिला टुकडियों सहित, एनसीसी, एनएसएस और पुलिस बैंड सहित अन्यों ने भाग लेकर सलामी दी। अपने संबोधन में अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि देश की आजादी में अपना अमूल्य योगदान देने वालों को देश कभी नहीं भुला सकता। हिमाचल प्रदेश के रणबांकुरों का भी देश की आजादी में जो योगदान रहा है, उसके लिए हम सदा उनके ऋणी रहेंगे। अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि बागवानों के लिए प्रदेश सरकार नई नीति बनाने जा रही है जिसके तहत 82 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। सरकार इस नीति पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत भी नुकसान होने पर किसानों को प्रदेश सरकार द्वारा मदद प्रदान की जा रही है। समारोह के दौरान देशभक्ति से प्रेरित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों व नेताओं सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें