मंडी जिले के धार्मिक स्थलों में भारी बर्फबारी के बीच पारा लुढ़कने के कारण निचले क्षेत्रों में भी बर्फ के फाहे गिरना शुरू हो गए हैं। जंजैहली, सरोआ, सजिहन्नी, रोहांडा और पांगणा की पहाड़ियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। बर्फबारी और बारिश के कारण लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई है। शिकारी देवी में चार फीट और कमरुनाग में दो फुट बर्फबारी दर्ज की गई है। सिराजघाटी में छतरी गाड़ा गुशैनी, गाड़ा गुशैनी तपनालीघाट, जंजैहली छतरी, जंजैहली-बखरोट-रायगढ़, लंबाथाच, शीलहिबागी९कलहनी, कोट-देओल-जैंशला, छतरी-जंजैहली वाया लस्सी, थाटा-संबलवास, बगस्याड-थुनाग-रैनगलु, टिक्की-शैटाधार, खनेटी- खुहन्न, भौंचडी-कांडा, थाची-डीडर, बाली-थाची, नरेंनगलु-शैटाधार, बासन-सोमगाड, थाची-डाबर, थाची-बिझड़, सनारली-संकर-देहरा-रायगढ़ और बूंग-रेशन सड़कें बंद हैं। लोनिवि मंडल गोहर की कोट देवी दहड़ सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है। नाचन के जयदेवी सब स्टेशन के 58 ट्रांसफार्मर बंद हैं।