धर्मपुर में हुई मूसलाधार बारिश ने कहर बरपाया है। एनएच 3 जालंलर-मंडी9अटारी वायां धर्मपुर को डबललेन करने का कार्य चला हुआ और सड़क की कटाई से निकली मिट्टी को जगह-जगह फेंकी गई मिट्टी अब कहर बरपा रही है। रात को भारी बारिश के कारण लोनिवि के कार्यालय के ऊपर बनाल नाले में भूस्खलन से लोनिवि मंडल कार्यालय, अधीक्षण अभियंता कार्यालय, सब डिविजन कार्यालय को भारी नुकसान हुआ। रात्रि सेवाएं दे रहे कर्मचारियों विजय कुमार, देशराज व ओंकार ने बताया की सुबह करीब 3:00 बजे भारी बारिश हो रही थी और उस समय वहां से गुजरने वाले नाले का पानी पूरी तरह रुका हुआ था। इससे वह सचेत हो गए और कुछ समय बाद देखते ही देखते वहां मलबा आना शुरू हो गया। मोबाइल की रोशन से सभी उभक गांव की ओर भागे लेकिन जब उन्हें याद आई कि कार्यालय अधीक्षक पवन रणाैत व उसका परिवार रह गया है तो दौड़कर वापस पंहुचे और परिवार को बाहर निकाला और कंधे पर उठाकर सुरक्षित जगह पंहुचाया। उन्होंने बताया की अगर थोड़ी भी देर हो जाती पूरा परिवार मलबे की चपेट में आकर खत्म भी हो सकता था। वहीं कार्यालय परिसर में पांच गाड़ियां मलबे की चपेट में आ गई। वहीं पुराना धर्मपुर में बलवंत शर्मा के स्टोर को भारी नुकसान हुआ। रात को भ्रैंड नाला भी पूरे उफान पर था और यहां नाले के किनारे वाले लोगों ने रात तहसील कार्यालय सहित सुरक्षित जगह गुजारी है।