फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गौरव महाजन बोले- करसोग में 5,592 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप्स

पल्स पोलियो अभियान के सफल आयोजन को लेकर एसडीएम करसोग गौरव महाजन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में 28 जून 2026 को आयोजित किए जाने वाले पल्स पोलियों अभियान से संबंधित तैयारियों की समीक्षा कर इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीएम गौरव महाजन ने कहा कि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों को मिले, इस दिशा में प्रभावी प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा पोलियो ड्रॉप्स से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कंस्ट्रक्शन साइटों में कार्यरत श्रमिकों, दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले और घुमंतू लोगों के प्रत्येक बच्चे तक पोलियो ड्रॉप्स पहुंचाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें