फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : करसोग के तलेहन में बाढ़ जैसे हालात, सड़क नाले में तब्दील, मलबे में फंसीं बसें

मंडी जिले में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है। करसोग उपमंडल के तलेहन में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। यहां मलबे में एचआरटीसी बसें व अन्य कई वाहन फंस गए। बसें बुधवार रात को रात्रि ठहराव के लिए यहां खड़ी थीं, लेकिन गुरुवार सुबह 4:00 बजे अचानक आए मलबे की चपेट में आ गईं। एचआरटीसी बस चालक गुरदेव शर्मा ने बताया कि सुबह 4:00 बजे अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में पानी व पत्थर गिरने के आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचे तो देखा कि बसें व अन्य वाहन मलबे में फंसे हुए थे। मलबे के कारण सड़क भी पूरी उखड़ गई और नाले में तब्दील हो गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें