फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सीएम सुक्खू बोले- सोना खरीदने पर रोक की बात सही नहीं

नगर निगम मंडी के चुनाव को लेकर सियासी तापमान बढ़ गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को मंडी नगर निगम चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत माता टारना के दरबार में माथा टेक कर की। मुख्यमंत्री ने मंडी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर विकास कार्य रोकने का आरोप लगाया और कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्र सरकार पर तीखा जुबानी हमले किए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल के साथ जितना मर्जी भेदभाव कर ले या तंग कर ले, वह घबराने वाले नहीं हैं। प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ा रही है। आईआरडीपी की 1.20 लाख महिलाओं को 1500-1500 रुपये की मासिक सम्मान निधि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे करती थी, लेकिन प्रदेश पर भारी कर्ज छोड़ गई। कहा कि भाजपा सरकार के समय केंद्र से हजारों करोड़ रुपये मिलने के बावजूद प्रदेश की आर्थिक स्थिति कमजोर हुई। सुक्खू ने भाजपा की डबल इंजन सरकार पर प्रदेश पर भारी कर्ज छोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार के रास्ते बंद कर जनता के पैसे का सही उपयोग कर रही है। उन्होंने दावा किया कि साढ़े तीन वर्षों में सरकार के किसी मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी पर किसी चीज को लेकर रोक लगाने जैसी बात करना बिल्कुल सही नहीं है। उन्होंने कहा कि सोना खरीदना प्रदेश की लोक संस्कृति और परंपरा से जुड़ा विषय है। शादियों सहित विभिन्न सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों में लोग सोने की खरीदारी करते हैं। इसके साथ ही स्वर्णकारों और इस कारोबार से जुड़े लोगों के रोजगार का भी यह बड़ा माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजाद भारत में कौन क्या खरीदे और क्या न खरीदे, इस तरह की बातें करना उचित नहीं माना जा सकता। प्रधानमंत्री ने किस उद्देश्य से देश की जनता से यह आह्वान किया है, इसकी जानकारी वही बेहतर दे सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें