फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: कोटली बाजार में नालियां बंद होने से एनएच पर बना दलदल, फिसल रहे दोपहिया वाहन

Krishan Singh Updated Fri, 05 Dec 2025 12:22 PM IST

कोटली बाजार से लगभग 200 मीटर पहले न्यू बस स्टैंड के नजदीक नेशनल हाईवे-03 पर कंपनी के अधिकारियों की लापरवाही अव्यवस्था बन गई है। नालियां बंद होने की वजह से कोटली बाजार का सारा पानी एनएच पर फैल गया है और सड़क दलदल में बदल गई है। सड़क पर कीचड़ इतना ज्यादा है कि दोपहिया वाहन चालक लगातार फिसल रहे हैं और कई बार दुर्घटनाओं का शिकार भी हो चुके हैं। स्थानीय निवासी मनीष शर्मा का कहना है कि पहले मुख्य बाजार में दलदल और कीचड़ की समस्या थी। कंपनी ने वहां ड्रेन बनाकर समस्या तो दूर कर दी, लेकिन आगे ड्रेन बंद करके वही परेशानी अब उनके सामने पैदा कर दी गई है। उन्होंने बताया कि हकई दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। दुकान सड़क के साथ लगती है तो कीचड़ वाहनों के चलने से अंदर तक पहुंच रहा है। टायर रिपेयर का काम करने वाले कसान पंचायत के निवासी खेम सिंह ने बताया कि उनकी दुकान के सामने पानी और कीचड़ जमा रहता है। ऐसे में जमीन पर रिपेयर का काम कर पाना मुश्किल हो गया है। इस संबंध में कंपनी के अधिकारी मनप्रीत बाजवा ने बताया कि कंपनी इस स्थान पर ड्रेन बनाने के लिए तैयार है, लेकिन स्थानीय निवासियों की ओर से आनाकानी के कारण निर्माण कार्य में बाधा आ रही है। इसी मसले पर स्थानीय विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि उन्हें इस स्थिति की जानकारी दी गई है। उन्होंने काम में दखल देने वालों की सूची कंपनी अधिकारी से मांगी है। विधायक का दावा है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें