सरकाघाट से कांग्रेस नेता पवन ठाकुर ने कहा कि 11 दिसंबर को जन संकल्प रैली पड्डल मैदान मंडी में होगी। इसमें प्रदेश सरकार बीते तीन वर्ष का लेखा-जोखा और आगामी दो साल का विजन जनता के सामने रखेंगे। तीन साल पहले प्रदेश सरकार का खजाना खाली था, वेतन देने को लाल पड़ गए थे। सीएम सुक्खू ने इस तरह से फैसले लिए ताकि इस खजाने को भर सके। मंडी में पत्रकारवार्ता में पवन ठाकुर ने कहा कि सुखाश्रय योजना समेत अन्य योजनाएं लाईं। पूर्व की सरकार के समय शिक्षा में हिमाचल 19वें स्थान पर था। अब यह पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। शिक्षा क्षेत्र में कड़े निर्णय लिए। इसके तहत सरकारी स्कूलों को सीबीएसई मान्यता दिलाने का कार्य किया गया। कहा कि ट्रांसफर बीच सेशन में नहीं की जा रही है। शानन परियोजना के लिए भी सुक्खू सरकार लड़ाई लड़ रही है। अगले दो साल में राजस्व को बढ़ाकर 50 हजार करोड़ करने की योजना है। कहा कि जनता पर अतिरिक्त बोझ नहीं डाला गया है।