फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: विधायक प्रकाश राणा की अगुवाई में भाजपा मंडल लडभड़ोल ने निकाली तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के अनुरूप भाजपा मंडल लडभड़ोल ने सोमवारभव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा का नेतृत्व जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा ने किया। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह तिरंगा यात्रा लडभड़ोल की नई मार्केट से प्रारंभ होकर पूरे बाजार का चक्कर लगाते हुए संपन्न हुई। यात्रा में जोगिंदरनगर भाजपा मंडल और लडभड़ोल भाजपा मंडल के पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए। विशेष रूप से पूर्व सैनिक लीग लडभड़ोल के सदस्यों की भागीदारी ने इस आयोजन में एक नया जोश भर दिया। विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि यह तिरंगा अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश और प्रदेश में चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे स्वतंत्रता दिवस नजदीक आता है। देशवासियों में एक अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिलता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें