फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: भंगरोटू के भवनीत सिंह का राष्ट्रीय स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए चयन

बल्ह क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भंगरोटू के छात्र भवनीत सिंह का चयन 70वें राष्ट्रीय स्कूल खेल 2026-27 की अंडर-17 बालक बैडमिंटन टीम के लिए हुआ है। भवनीत अब राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय, बल्ह क्षेत्र और जिले में खुशी का माहौल है। मंडी में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता में भवनीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की टीम में अपनी जगह सुनिश्चित की। राष्ट्रीय स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन 15 से 19 दिसंबर 2026 तक उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित डोरीलाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। यहां भवनीत देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ मुकाबला करेंगे। भवनीत सिंह की इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य किशन चंद बूसहरी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं, उनके प्रशिक्षक करण चौधरी (पेप्सी) के मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास ने भी उनकी खेल प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भवनीत की उपलब्धि से क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर बल्ह क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें