फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मंडी शिवरात्रि के लिए बड़ा देव कमरूनाग को मिला निमंत्रण

Krishan Singh Updated Tue, 04 Feb 2025 01:12 PM IST

मंडी के अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले का आगाज करने के लिए जनपद के बड़ा देव कमरूनाग को डीसी मंडी की तरफ से मेले का न्यून्द्रा (निमंत्रण) मिल गया है। 25 फरवरी को मंडी में देव कमरूनाग और भगवान माधोराय के भव्य मिलन के बाद शिवरात्रि महोत्सव के कारज विधिवत शुरू होंगे। देवता अपने निवास से मंडी कब रवाना होंगे, इसके बारे में मंदिर कमेटी ने अभी तिथि निर्धारित नहीं की है। बड़ा देव कमरूनाग जब तक मंडी नही पहुंचते तब तक शिवरात्रि मेला शुरू नहीं होता है। बड़ा देव के कारदारों ने मंडी शिवरात्रि को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। देवता के गूर देवी सिंह और कटवाल काहन सिंह ठाकुर ने देवता के 25 फरवरी को मंडी पहुंचने की पुष्टि की है। मंडी पहुंचने के लिए देवता को 1 सप्ताह से अधिक का समय लगता है। जहल से मंडी तक देवता का जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाता है। 25 फरवरी को डीसी मंडी पुलघराट पर बड़े देव की अगुवानी करेंगे। इसके बाद देवता का मंडी शहर में मंडी रियासत का राज परिवार स्वागत करेगा और भगवान माधोराय के साथ देव कमरूनाग के मिलन से महाशिवरात्रि का आगाज होगा। मेहमाननवाजी के दौर में देव कमरुनाग करीब एक माह मंडी जिले में रहते हैं। देवता शिवरात्रि मेले के दौरान भक्तों के घरों में जाते हैं और उन्हें आशीर्वाद देते हैं। शिवरात्रि मेले में देव कमरूनाग टारना मंदिर में अकेले विराजमान रहते हैं। बाकी सभी देवता पड्डल मैदान में विराजमान रहते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें