क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में सड़क सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में पुलिस कर्मियों, टैक्सी व ट्रक यूनियन के सदस्यों और नर्सिंग प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार ने किया। इसमें सड़क दुर्घटना के दौरान हुए हादसे में कैसे बचाएं। इसकी बारीकियों को समझाया गया। कार्यशाला में डॉ. सुरेश, डॉ. उषा, डॉ. सम्राट, डॉ अशोक, डॉ. राजीव शासनी ने प्रशिक्षण में उपस्थित प्रतिभागियों को व्याख्यान के माध्यम से जानकारी प्रदान किया।