फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मनाली में महिला की हत्या, जानिए एसपी कुल्लू डॉ. गोकुलचंद्रन कार्तिकेयन ने क्या कहा

Krishan Singh Updated Thu, 16 May 2024 01:18 PM IST

हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली के निजी होटल में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 13 मई को एक दंपती मनाली आया था। दोनों गोंपा रोड स्थित एक होटल में रुके थे। आधार कार्ड में आरोपी का नाम विनोद और मृतका का नाम शीतल अंकित है। पुलिस ने हरियाणा के आरोपी युवक को झिड़ी में गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम आरोपी विनोद मनाली से लौटने लगा और होटल से वोल्वो बस स्टैंड जाने के लिए टैक्सी मंगवाई। जाते वक्त वह अकेला था। एक बैग को गाड़ी की डिक्की में डालते समय होटल स्टाफ को यह काफी भारी लगा। इसके बाद शक होने पर होटल के स्टाफ ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसी दाैरान आरोपी माैके से फरार हो गया। वहीं पुलिस की ओर से तलाशी लेने पर बैग में शीतल का शव बरामद हुआ। मृतक महिला मध्य प्रदेश की रहने वाली थी।  एसपी कुल्लू डॉ. गोकुलचंद्रन कार्तिकेयन ने कहा कि मामले में और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आगे की कार्रवाई जारी है। कहा कि पुलिस के लिए यह काफी ब्लाइंड मर्डर केस है। क्योंकि होटल के रजिस्टर में दोनों की एंट्री नहीं थी। न ही होटल के सीसीटीवी चलरहे थे। पुलिस ने आसपास लोगों की मदद से इस संबंध में सूचना एकत्र की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें