ढालपुर के मेला मैदान में देवी-देवताओं के अस्थायी शिविरों में पेयजल की आपूर्ति ठप हो गई है। प्रदर्शनी मैदान में एक ट्रक ने पेयजल लाइन को तोड़ दिया। सुबह से लेकर अभी तक देवी-देवताओं के अस्थायी शिविरों में पेयजल आपूर्ति ठप है। सुबह का भोजन बनाने में देवलुओं को परेशानी हुई। हालांकि, विभाग लाइन को दुरुस्त करने में जुटा हुआ है। जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता अमित ने कहा कि पेयजल आपूर्ति को सुचारू कर दिया गया है।