फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : छह दिन से लापता युवती का शव ब्यास नदी में मिला, दो युवक गिरफ्तार, एसपी ने ये कहा

Krishan Singh Updated Tue, 13 Aug 2024 05:33 PM IST

कुल्लू मनाली वामतट मार्ग पर स्थित खखनाल से लापता युवती का छह दिन बाद शव 15 मील में ब्यास नदी में बरामद हुआ है। युवती का शव ब्यास नदी में फेंकने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। युवती की मृत्यु के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन ने मनाली में पत्रकार वार्ता में इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सात अगस्त को युवती अपने दोस्तों के साथ मिलने के लिए निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी। युवती के पिता ने पुलिस थाना मनाली में इसकी शिकायत की थी। मंगलवार सुबह पुलिस ने 15 मील के समीप ब्यास नदी में युवती का शव बरामद किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें