फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सियाचिन से निकला सेना का साइकिलिंग दल मनाली पहुंचा, विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने झंडी दिखाकर किया रवाना

अंकेश डोगरा Updated Tue, 13 Aug 2024 02:49 PM IST

भारतीय सेना की 75वीं वर्षगांठ पर भारतीय सेना के जवान साइकिलिंग अभियान पर निकले हैं। सियाचिन से लेह होते हुए शुरू हुआ यह अभियान मंगलवार को मनाली पहुंचा। पलचान ट्रांजिट कैंप मे मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने उनका स्वागत किया। विधायक ने सेना के दल को झंडी दिखाकर मनाली से रवाना भी किया। इस अभियान मे भारतीय सेना की विभिन्न रेजिमेंट और विभिन्न राज्यों के जवान भाग ले रहे हैं। सियाचिन से शुरू होकर यह अभियान अंडेमान निकोबार में इंदिरा पॉइंट पर समाप्त होगा। इस दौरान जवान पुरे देश मे लगभग 5500 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि भारतीय सेना का यह अभियान गौरवान्वित करने वाला है। सफलतापूर्वक मनाली पहुंचने पर उन्होंने सेना को बधाई दी। इस अभियान मे लगभग 12 साइकिलिस्ट व अन्य जवान भाग ले रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें