जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में आने वाले चंद्रा पुल के पास शुक्रवार को अचानक राफ्ट नदी के बीच फंस गई, जिसमें चार पर्यटक सवार थे। सूचना मिलने के बाद सिस्सू चौकी प्रभारी उत्तम चंद एवं टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पर्यटकों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। सभी को नजदीक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिस्सू पहुंचाया गया। गौर रहे कि इन दिनों पहाड़ों में बर्फ पिघलने से नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। पर्यटकों ने उनकी जान बचाने के लिए लाहौल स्पीति का आभार जताया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने कहा कि सभी चारों लोग सुरक्षित हैं।