अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को ढालपुर के नालंदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुल्लू में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम हुआ। इसके मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल रहे। उनकी की ओर से विद्यार्थियों को नशा चिट्टा, रोड सेफ्टी, साइबर क्राइम के बारे में जागरुक किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चिट्टा और नशे के खत्मे के लिए सभी को जन आंदोलन की आवश्यकता है। इसमें युवाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने नशे के साथ साइबर क्राइम और यातायात ट्रैफिक नियमों के बारे में भी जागरूक किया। इस दौरान नालंदा नेक्स्टजेन संस्थान के निदेशक डॉ निरंजन देव शर्मा भी मौजूद रहे।