फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मांगों को लेकर उपायुक्त कुल्लू से मिले सैंज घाटी के लोग

Krishan Singh Updated Tue, 23 Apr 2024 01:05 PM IST

सैंज वैली विकास समिति के अध्यक्ष बुधराम की अध्यक्षता में क्षेत्रों के लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त कुल्लू के समक्ष अपनी मांगों को रखा। ग्रामीणों ने कहा कि सतेश गांव के पास ड्रेजिंग का कार्य नहीं हो रहा है, जबकि आगे पीछे के गांवों में भले ही ड्रेजिंग हो रही है। यह ड्रेजिंग का कार्य बेतरतीब तरीके से किया जा रहा है। इसके अलावा गांव में जाने के लिए पुल की व्यवस्था भी नहीं है। बता दें कि जुलाई 2023 में पिन पार्वती नदी में बाढ़ आई थी। इसमें न्यूली से लेकर लारजी तक तबाही हुई थी। ऐसे में ग्रामीण नियमानुसार ड्रेजिंग और तटीकरण की मांग उठा रहे हैं। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर आरोप लगाया कि ड्रेजिंग का काम ठीक तरह से नहीं हो रहा है और नदी से निकलने वाले को अवैध तरीके से बेचा जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें