फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुल्लू घाटी में सेब के पेड़ों में अच्छी फ्लावरिंग से बागवान हुए बाग-बाग, बेहतर फसल की उम्मीद

बागवानी के लिए प्रसिद्ध कुल्लू घाटी में सेब के बगीचे सफेद फूलों से खिल गए हैं। कई इलाकों में सेब के पहले चरण की सेटिंग भी हो गई है। इससे बागवान भी बागबाग हो गए हैं। हालांकि जिला के कई इलाकों में एक सप्ताह से रुक-रुक बारिश भी हो रही है लेकिन तापमान सामान्य होने से फ्लावरिंग तेजी से हो रही है। जिले में करीब 30,000 हेक्टयेर में सेब का उत्पादन हो रहा है। बगीचों में अच्छी फ्लावरिंग को देखकर बागवानों को अच्छी फसल की उम्मीद है। पिछले एक दशक से कुल्लू जिले में सेब के उत्पादन में आ रही गिरावट क्या इस साल थम जाएगी, इस पर भी बागवानी विशेषज्ञों की नजर रहेगी। जिला कुल्लू में करीब 1000 करोड़ की बागवानी है और इसमें 90 फीसदी हिस्सा सेब का ही है। अप्रैल माह के तीसरा सप्ताह चल रहा है और सेब के लिए मौसम अनुकूल माना जा रहा है। अभी तक किसी तरह के फलों को ज्यादा नुकसान की सूचना भी नहीं है। सेब के बगीचों में उम्दा फ्लावरिंग से बागवानों के चेहरे खिल गए हैं। बागवान किशोरी लाल, मेहर चंद, टेक सिंह तथा लीला प्रसाद ने कहा कि एक हफ्ते से मौसम में बदलाव आया है, पंरतु सेब के लिए तापमान सामान्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह का इस बार सेब के लिए अच्छा बीता है। अब मई का मौसम सेब की फसल पर अधिक निर्भर करेगा। कहा कि अब फसल को ओलावृष्टि से खतरा रहता है। बागवानी विभाग कुल्लू के उपनिदेशक डॉ. बीएम चौहान ने कहा कि अभी तक मौसम अच्छा चल रहा है। बारिश बेशक हो रही है लेकिन तापमान सेब के लिए अनुकूल चल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें