फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पागलनाला में उफान से लारजी-सैंज मार्ग बंद, सड़क पर फैला भारी मलबा

लगातार बारिश के बीच कुल्लू जिले की सैंज घाटी में स्थित पागलनाला उफान पर आ गया, जिससे लारजी-सैंज सड़क पर भारी मात्रा में मलबा और पत्थर जमा हो गए। इसके चलते सोमवार सुबह से इस महत्वपूर्ण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। सड़क बंद होने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं के साथ कार्यालय जाने वाले कर्मचारी भी रास्ते में फंस गए, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग और संबंधित परियोजना प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं। जेसीबी और अन्य भारी मशीनों की मदद से सड़क से मलबा हटाने और यातायात बहाल करने का काम शुरू कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मार्ग पूरी तरह बहाल होने तक अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें