मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग पर घटीगढ़ के पास बार-बार भूस्खलन हो रहा है। सोमवार रात को भी यहां काफी मात्रा में पहाड़ी से पत्थर और मलबा सड़क पर गिर गया। इसकी चपेट में एक वाहन भी आ गया है। हालांकि, वाहन में सवार चालक ने समय पर गाड़ी से बाहर निकला और भागकर जान बचाई, लेकिन वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। वाहन के अगले शिशे पर चट्टाने गिर गई है। स्थानीय निवासी मीना का कहना है कि इस स्थान पर बार बार मलबा और पत्थर गिर रहे हैं। इससे सफर करते समय खौफ बना रहता है। जबकि इसे ठीक करने के लिए प्रशासन और विभाग की ओर से कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।