प्रदेश सरकार पेट्रोल ऑटो रिक्शा की जगह इलेक्ट्रिक चलाने के आदेश दे रही है। पहाड़ी क्षेत्र में इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा चलाना एक चुनौती है। ऐसे में ऑटो रिक्शा संघ ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें पेट्रोल ऑटो रिक्शा संचालित रखने की मांग की।