टीबी उन्मूलन अभियान का हिस्सा बन रही ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जा रहा है। यह वे पंचायतें हैं, जिनमें क्षय रोग के मामले नहीं हैं। जिला कुल्लू के पांचों स्वास्थ्य खंडों जरी, नग्गर, बंजार, आनी और निरमंड में 22 ऐसी पंचायतें हैं, जो टीबी मुक्त बनी हैं। इससे पहले भी टीबी मुक्त पंचायतों को यह सम्मान मिल चुका है। मंगलवार को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार ने टीबी मुक्त इन पंचायतों के प्रतिनिधियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. सुरेश कुमार, जिला पंचायत अधिकारी दया राम विशेष तौर पर उपस्थित रहे।