फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: लगवैली के भुट्टी में मनाया सलाहरा मेला, श्रद्धालुओं ने लिया देवताओं का आशीर्वाद

Ankesh Dogra Updated Thu, 23 Apr 2026 05:44 PM IST

लगवैली के भुटटी में देवता कतरूसी नारायण और देवता क्षेत्रपाल थान के सम्मान में सलाहरा मेला मनाया गया। यह मेला बैसाखी पर्व के रूप में मनाया जाता है। देवता थान के कारदार सुंदर सिंह ने बताया कि 23 अप्रैल की सुबह के समय देव कार्य किया गया और उसके बाद गांव के लोग अपने घरों से पूजा की सामग्री लेकर जौ वाले खेत में जाकर भूमि पूजन कर सबसे पहले जौ काटे गए। उसके वाद गांववासी जौ अपने घरों को लाते हैं। इस जौ को घरों के मुख्यद्वार पर लगाया जाता है। इस दौरान भव्य देव मिलन का भी आयोजन किया गया जिसमें सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु जुटे और आशीर्वाद प्राप्त किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें