फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कुल्लू से दिया जाएगा युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

Ankesh Dogra Updated Thu, 23 Apr 2026 04:37 PM IST

मुख्यालय स्थित ढालपुर से प्रदेश व देश के युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जाएगा। ढालपुर में निरंकारी यूथ सिंपोजियम 30 अप्रैल से शुरू होगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। खास बात यह है कि सतगुरु माता सुदिशा महाराज इस आयोजन के लिए स्वयं कुल्लू आ रही हैं। वे 29 अप्रैल को ही कुल्लू पहुंच जाएंगी। यह बात अभिलाषी यूनिवर्सिटी के चांसलर एवं संत निरंकारी मिशन, मंडी क्षेत्र के ज़ोनल इंचार्ज आर. के. अभिलाषी ने वीरवार को कुल्लू में एक प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि सतगुरु माता सुदिशा महाराज एवं निरंकारी राजपिता के मार्गदर्शन में यह सिम्पोजियम सितंबर 2018 में पहली बार दिल्ली में आयोजित हुआ था। युवोत्सव के पहले दिन खेल मैदान ढालपुर और पुलिस लाइन बाशिंग में खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। एक और दो मई को 15 से 45 वर्ष तक युवाओं का मार्गदर्शन किया जाएगा। बच्चे आजकल के दौर में नशे की चपेट में आ रहे हैं। बुराइयों से किस तरह से बचा जा सके। यह प्ररेणा उन्हें दी जाएगी। यूथ सिंपोजियम में 6,000 युवा भाग लेंगे। तीन मई को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर का प्रांतीय समागम होगा। इसमें सतगुरु माता सुदिशा महाराज मार्गदर्शन करेंगी। प्रांतीय समागम में 10,000 लोगों के शामिल होने की अनुमान है। उन्होंने कहा कि पर्व की तैयारियों के लिए निरंकारी सेवादल जुट गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें