फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu Rain: फोरलेन पर जलभराव से बनी तालाब जैसी स्थिति, बढ़ते ब्यास के जलस्तर से नदी किनारे रहने वालों की चिंता बढ़ी

जिला कुल्लू में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है, वहीं प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। भारी बारिश के बीच कुल्लू के फोरलेन मार्ग पर भी जलभराव की समस्या सामने आई है। त्रेहण के पास सड़क पर काफी मात्रा में पानी जमा होने से मार्ग तालाब में तब्दील हो गया। जलभराव के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। त्रेहण के पास फोरलेन पर पानी जमा होने के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा जलमग्न नजर आया। वाहन चालकों को पानी के बीच से बेहद सावधानी के साथ गुजरना पड़ा। कई वाहन धीमी गति से इस हिस्से को पार करते दिखाई दिए। लगातार बारिश के बीच सड़क पर जलभराव ने वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान बार-बार ऐसी स्थिति न बने। उधर, लगातार बारिश के कारण ब्यास नदी का जलस्तर भी बढ़ा है। नदी किनारे रहने वाले लोगों में इसे लेकर चिंता का माहौल है। प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है। लोगों से नदी-नालों के किनारे जाने से बचने और खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें