फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: 29 तक नहीं खुली उपमंडल निरमंड की सड़कें तो होगा आंदोलन

अंकेश डोगरा Updated Mon, 13 Oct 2025 02:53 PM IST

उपमंडल निरमंड में बरसात का दौर थमे एक माह का समय बीत गया है, लेकिन क्षेत्र की मुख्य और संपर्क सड़कों पर यातायात बहाली अभी भी चुनौती बना हुआ है। हजारों ग्रामीण आवाजाही करने में परेशानियां झेल रहे हैं। किसान सभा ने लोक निर्माण विभाग को चेताया है कि यदि 29 अक्तूबर से पहले क्षेत्र की सडक़ें बहाल नहीं होती तो सभा विभाग के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगी। हिमाचल किसान सभा की निरमंड इकाई ने सोमवार को उपमंडल की सड़कों को बहाल करने बारे लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। किसान सभा के अध्यक्ष पूर्ण ठाकुर और सचिव देवकी नंद ने कहा कि बरसात खत्म होने के एक महीने बाद भी क्षेत्र की कई मुख्य और संपर्क सडक़ें बहाल नहीं हो पाई हैं। हजारों ग्रामीण आवाजाही करने में परेशानियां झेल रहे हैं। क्षेत्र की मुख्य बागीपुल दुराह सडक़, बागीपुल-जाओं-ठारला, अरसू-ठारवा, ब्रौ-चूनागई सहित कई संपर्क सडक़ें वाहनों की आवजाही के लिए बहाल नहीं हो पाई है। सडक़ें बाधित होने से क्षेत्र किसान बागवानों को अपनी फसलें, सब्जियां, दूध बाजार पहुंचाना मुश्किल हो गया है। वहीं स्कूली बच्चे और ग्रामीण कई किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हैं। ग्रामीणों को राशन, सिलिंडर और अन्य जरूरत का सामान गांव पहुंचाना मुश्किल हो गया है। ग्रामीण सामान पीठ पर ढोकर कई किलोमीटर का पैदल सफर कर रहे हैं। मार्ग बहाली में हो रही देरी को लेकर ग्रामीणों में खासा रोष है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से अधिशासी अभियंता से बंद पड़ी सडक़ों को जल्द बहाल करने की मांग की है। उन्होंने बंद पड़ी सडक़ों को बहाल कर बस सेवाएं तुरंत प्रभाव से चलाने की मांग की है। साथ ही चेताया कि यदि 29 अक्तूबर से पहले सडक़ों को यातायात के लिए बहाल नहीं किया जाता तो किसान सभा ग्रामीणों को साथ लगते विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलेगी। 29 को निरमंड स्थित विभाग के कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस मौके सभा के सदस्य परस राम, बेगू राम, दुर्गा सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें