क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के सभागार में विश्व मॉस्किटो डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय असफल कुल्लू के चिकित्सा अधीक्षक तारा चंद ने की। कार्यक्रम में उपस्थित हुए निजी और सरकारी स्कूल के प्रतिनिधियों को अपने स्कूल के आसपास की साफ सफाई रखने को लेकर जागरूक किया और साथ में मलेरिया फैलने के लिए भर्ती जाने वाली अन्य सावधानियां वरतने को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस कार्यक्रम में सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।