जिला कुल्लू में देर रात से भारी बारिश दर्ज की गई है। इसको देखते हुए प्रशासन ने मनाली और बंजार उपमंडल के सभी शिक्षण संस्थानों में आज अवकाश घोषित किया है। जिला मुख्यालय कल्लू के साथ लगते शास्त्रीनगर नाला में भारी बारिश के चलते बाढ़ आ गई। इस कारण मलबा और पानी संपर्क सड़क होकर मुख्य सड़क पर आ गया। साथ लगती दुकानों में भी मलबा और पानी घुस गया है। जबकि कई वाहन मलबे में फंस गए। बताया जा रहा है कि जिला मुख्यालय के साथ लगता पीज क्षेत्र में भारी बारिश से नाले में बाढ़ आ गई। घटना रात 3:30 की है। नाले का जलस्तर बढ़ते देख आसपास रहने वाले लोग घर से निकलकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए।