भाजपा जिला मुख्यालय कल्लू के अटल सदन सभागार में वंदे मातरम गीत का 7 नवम्बर को सामूहिक गायन करेंगे। मंडी संसदीय क्षेत्र स्तर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में 1000 से अधिक लोग सामूहिक रूप से वंदे मातरम गीत का वाचन करेंगे। पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह ठाकुर ने कुल्लू में पत्रकार वार्ता करते हुए जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष विपिन सिंह परमार करेंगे। उन्होंने लोगोंइस कार्यक्रम में हिस्सा लेने की अपील की है।