फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: छलाल में रेशम बरसाई की हत्या मामले में व्यक्ति गिरफ्तार

अंकेश डोगरा Updated Mon, 26 Jan 2026 04:42 PM IST

मणिकर्ण घाटी के छलाल में व्यक्ति की हत्या मामले में पुलिस ने छानबीन करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि यह पूरी तरह से एक ब्लाइंड मर्डर था। इसे सुलझाना पुलिस के लिए काफी चुनौती पूर्ण था लेकिन कुल्लू पुलिस की टीम ने मामले की गुत्थियों को सुलझाते हुए इस ब्लाइंड हत्याकांड को सुलझा लिया है। उन्होंने बताया कि दरअसल, पुलिस ने 23 जनवरी को सूचना मिलने के बाद कसोल के छलाल से एक व्यक्ति का शव बरामद किया था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया था और मृतक व्यक्ति की पहचान रेशम बसाई के रूप में की थी। मृतक के शरीर में काफी निशान पाए गए थे जिसे उसकी हत्या की संभावनाएं लग रही थी। पुलिस ने मृतक के भाई विक्रम की शिकायत पर मामला दर्ज किया था और छानबीन शुरू की थी। पुलिस ने मृतक के शव का नेरचौक मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम किया गया। उसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर मामले की छानबीन की और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने छानबीन के दौरान पाया कि हिमाल सागर नाम के व्यक्ति के साथ 22 जनवरी को शाम के समय रेशम से मिला था और इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई जो झगड़े में बदल गई। जिसमें हिमाल सागर ने व्यक्ति पर पहले पत्थर से हमला किया और उसके बाद खाली बोतल से उसके गले में बार किया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद उसने मृतक के शरीर पर पत्थर रखा और वहां से भाग गया लिहाजा पुलिस ने अब उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें