फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: पुजारली स्कूल के पास दिखा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण

अंकेश डोगरा Updated Wed, 01 Oct 2025 05:01 PM IST

उपमंडल निरमंड के पुजारली गांव में इन दिनों ग्रामीण तेंदुए के आतंक से सहमे हुए हैं। मंगलवार को ग्रामीणों ने पुजारली स्कूल के समीप तेंदुए को देखा। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। निरमंड की निशानी पंचायत के पुजारली स्कूल के समीप मंगलवार शाम को ग्रामीणों को तेंदुआ दिखा। इसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने तेंदुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद मामला सुर्खियों में आया। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ अकसर खेतों और जंगल की ओर घूमता दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के पदचिन्हों की पुष्टि की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें