अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के लिए सभी तरह की तैयारियों को पूरा कर दिया है। देवी देवता अपने अस्थायी शिविरों में पहुंचने शुरू हो गए है। इस बार आपदा को देखते हुए दशहरा उत्सव में विदेशी व बॉलीवुड कलाकारों को नहीं बुलाया गया है। ऐसे में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिमाचली व कुल्लू के कलाकार ही अपनी प्रस्तुति देंगे। दो अक्तूबर को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल दशहरा का विधिवत शुभारंभ करेंगे। यह बात दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर ने प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित लोगों के लिए समर्पित दशहरा में जो करोड़ों रूपये की राशि बचेगी उसे उनपर खर्च किया जाएगा। कहा मेले में इस बार कई तरह के बदलाव किए गए हैं।