जिला कुल्लू में दो दिनों से धुआं छाया है। कुल्लू के पाहनाला इलाके व लगवैली के जंगलों में आग लगने के कारण घाटी में चारों ओर धुंआ छा गया। बजौरा से मनाली तक धुआं छाया है। सुबह के समय धुआं छाने से जिला मुख्यालय से खराहल की पहाड़ी भी नहीं दिख रही थी। वहीं विजिबिलिटी भी कम हो गई और इसका असर यातायात पर देखने को मिल रहा है। कुल्लू जिले में अगस्त के बाद खुलकर बारिश नहीं हुई है। जिला में कड़ाके की ठंड के बाद छाया घना कोहरे से लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। ऐसे में लोग घरों से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं।