जिला मुख्यालय में तिब्बत की आजादी के लिए आवाज बुलंद की गई। तिब्बत के लोगों ने सैकड़ों की संख्या में सड़कों पर उतरकर चीन के खिलाफ नारेबाजी की। तिब्बतियों ने मंगलवार को हनुमानी बाग से ढालपुर चौक, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, न्यायालय परिसर, उपायुक्त कार्यालय, क्षेत्रीय अस्पताल, कॉलेज चौक, लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र होते हुए मेला मैदान तक रैली निकाली। इसके बाद मेला मैदान में 67वें तिब्बती राष्ट्रीय जनक्रांति दिवस के अलावा तिब्बतियों की अहिंसक विरोध की 18वीं वर्षगांठ भी मनाई।