फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu Hospital Death Case: महिला की मौत मामले में डीसी से मिला प्रतिनिधिमंडल, जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई का इंतजार

Ankesh Dogra Updated Mon, 20 Jul 2026 01:37 PM IST

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में महिला की मौत के मामले को लेकर सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा से मुलाकात की। समाजसेवी बलदेव ठाकुर उर्फ बंटी सराजी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में पीड़ित परिवार के सदस्य और स्थानीय युवा भी शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मामले की जांच की प्रगति को लेकर जानकारी मांगी। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच करवाने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग दोहराई। उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि मामले से संबंधित जांच रिपोर्ट उनके पास पहुंच चुकी है। फिलहाल रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट में सामने आने वाले तथ्यों और निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि मामले में निष्पक्ष तरीके से जांच पूरी कर दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं, प्रशासन की ओर से रिपोर्ट के अध्ययन के बाद आगामी कदम उठाने की बात कही गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें