लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र में लगवैली छात्र संगठन ने वार्षिक समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जिसमें परंपरागत वस्त्र में रैंप पर उतरी युवतियों का फैशन शो आकर्षण का केंद्र रहा। इस समारोह के दौरान बतौर मुख्यातिथि भाजपा नेता नरोतम ठाकुर ने शिरकत की। इसके अलावा अन्य कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी।