ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में सजे भगवान रघुनाथ के अस्थायी शिविर में देवी-देवता हर रोज हाजिरी लगाने पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को भी अपने-अपने अस्थायी शिविर से देवी-देवता ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए देवलुओं के कंधों पर सवार होकर रघुनाथ के शिविर तक पहुंचे। यहां भगवान रघुनाथ से देव भेंट की। रघुनाथ के शिविर में जाने का यह सिलसिला सुबह से शुरू हुआ, जो शाम तक जारी रहेगा। उधर, भगवान रघुनाथ की पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन चल रहा है।