फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: भगवान रघुनाथ की नगरी सुल्तानपुर पहुंचे देवता बिजली महादेव

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा की शोभा बढ़ाने के लिए घाटी के आराध्य देवता बिजली महादेव अधिष्ठाता देवता रघुनाथ की नगरी सुल्तानपुर पहुंचे। वहीं बुधवार को देवता बिजली महादेव आराध्य देवता रघुनाथ के साथ अठारह करड़ू सौह ढालपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और इस यात्रा से दशहरा उत्सव का देव नियमों के अनुसार शुभारंभ होगा। देवता खराहल घाटी के धार्ठ गांव में स्थित अपने देवालय से सुल्तानपुर के लिए सैकड़ों हारियानों-कारकूनों संग देव वाद्ययंत्रों की स्वर लहरियों के बीच रवाना हुए। देवता का खराहल घाटी के विभिन्न गांवों और कुल्लू शहर में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। हालांकि, खराहल घाटी के चौकी डोभी गांव में देवता बिजली महादेव का मिलन देवता छमाहणी नारायण से हुआ। देवमिलन की परंपरा का दोनों देवताओं ने देव नियमों और रीति-रिवाजों से पूर्ण किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें