जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त कुल्लू अनुराग चन्द्र शर्मा ने बताया कि पंचायती राज चुनावों के तृतीय चरण का मतदान 30 मई को ज़िला कुल्लू की 76 पंचायतों में सम्पन्न होगा। मतदान प्रातः 7 बजे से सायं 3 बजे तक होगा। ज़िला प्रशासन द्वारा चुनावों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि जिला में 426 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसमें एक लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि 31 मई को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए भी मतगणना होगी। उन्होंने बताया कि जिला में 6 स्थानों पर सुबह नौ बजे से मतगणना शुरू होगी।