रोटरी क्लब कुल्लू के द्वारा जिले के विभिन्न राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ रहे प्री-प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों को पीटी के लिए जूते वितरित किए जाएंगे। इसके लिए जिला मुख्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। क्लब टीचर होम समिति कुल्लू के सहयोग से यह कार्य करेगी।