जिला कुल्लू की अंडर-14 टीम चयन प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए जिला भर से 84 खिलाड़ी भाग लेने पहुंचे। जिला क्रिकेट संघ कुल्लू ने रविवार को ढालपुर मैदान में अंडर-14 क्रिकेट टीम के चयन के लिए ट्रायल किया गया। जिसमें भाग लेने के लिए खिलाड़ियों में काफी उत्साह दिखा। खेल मैदान में आयोजित इस ट्रायल में कुल्लू जिला क्रिकेट संघ के चयनकर्ता असीम राणा की देखरेख में खिलाड़ियों की परख की गई।