जिला मुख्यालय ढालपुर के डीआरडीए के सभागार में शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कुल्लू अस्पताल की जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. रीमा ने जिलाभर से आई आशा वर्करों को स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देगी। उन्होंने ब्लड कैंसर, खून की कमी और मासिक धर्म के बारे में ज्ञान बांटा। कहा कि स्वास्थ्य की दिशा में अपराजिता बनना है। उन्होंने अपराजिता कार्यक्रम में बताई स्वास्थ्य जानकारी को गांव में जनता के बीच ले जाने का आह्वान किया।