फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: मांगों को लेकर किसान सभा ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

Krishan Singh Updated Mon, 28 Apr 2025 12:55 PM IST

जिला मुख्यालय कुल्लू में उपायुक्त कार्यालय के बाहर किसान सभा ने प्रदर्शन किया। सभा के नेता राजेश ठाकुर ने कहा कि जमीन की बेदखली को सहन नहीं किया जाएगा। इस पर आम लोगों और गरीबों का हक है। पहले सरकार ने गरीब लोगों द्वारा गुजर-बसर के लिए किए गए कब्जों को हटाने का काम बंद कर दिया थ। लेकिन अब फिर से वन विभाग की ओर से इन कब्जों को हटाने का काम शुरू किया। इस दौरान किसान सभा के लोगों ने नारेबाजी भी की। कहा कि एफआरए को भी लागू नहीं किया जा रहा है। पिछले दिनों इस बारे में वन विभाग के चीफ कंजरवेटर ने इस बारे में आदेश भी निकले लेकिन जनता के विरोध के बाद उन्हें अपना आदेश रद्द करना पड़ा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें