फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डढेई गांव में देवता कशु नारायण के संग झूमे देवलु

कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी के तहत आने वाले डढेई गांव में देवता कशु नारायण के संग देवलू भी ढोल-नगाड़ों संग खूब झूमे। वाद्ययंत्रों की थाप पर थिरकते देवलुओं से माहौल भक्तिमय हो गया। इससे पहले डढेई गांव में देवता सुन नारायण के नवनिर्मित मंदिर की प्रतिष्ठा देवविधि से हुई। धार्मिक आयोजन में सैकड़ाें की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। खास बात यह रही है कि करीब 100 किलोमीटर दूर से प्रतिष्ठा में सैंज के बनाउगी के देवता कशु नारायण भी विशेष रूप से शामिल हुए हैं। देवता कशु नारायण के कारदार मोहन लाल ठाकुर ने कहा कि देवलुओं ने कुल्लूवी वाद्ययंत्रों पर नाटी डाली। उन्होंने कहा कि देव पंरपरा के निर्वहन के बाद देवता कशु नारायण देवालय की ओर रवाना होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें