ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क की ओर से शनिवार को मैराथन का आयोजन किया गया। मानव वन्यजीव सह अस्तित्व थीम पर आधारित इस मैराथन में पर्यावरण और वन्य जीवों के संरक्षण का संदेश दिया गया। इस मैराथन में राजकीय महाविद्यालय सैंज के अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैंज, शैंशर, शांघड तथा रैला के 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों सिउंड से लेकर नोहाडा तक दौड़ लोगों को पर्यावरण तथा वन्य जीवों के संरक्षण के साथ सामाजिक कार्यों के प्रति सजग रहने के लिए लोगों को सजग किया। इस मैराथन का हरी झंडी दिखाकर ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के अरण्यपाल संदीप शर्मा ने किया।