फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: सरकार हिमाचल में लागू करे फैक्टर-2, फोरलेन प्रभावितों और विस्थापितों ने उठाई मांग

Krishan Singh Updated Sat, 31 May 2025 12:48 PM IST

हिमाचल प्रदेश में फोरलेन प्रभावितों और विस्थापितों को राहत प्रदान करने के लिए फैक्टर-2 लागू किया जाए। इससे प्रभावितों और विस्थापितों को पुनर्स्थापन में फायदा मिल पाएगा। यह बात फोरलेन संघर्ष समिति जिला कुल्लू का अध्यक्ष दिनेश सेन ने प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा ने साल 2017 और साल 2022 में कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र फैक्टर-2 लागू करने की बात कही है। वहीं अब उच्च न्यायालय ने भी एक निजी मामले में फैक्टर-2 लागू करने का फैसला सुनाया है। इससे फोरलेन विस्थापितों और प्रभावितों में आस जगी है। उन्होंने न्यायालय का इस फैसले के लिए आभार जताया। कहा कि अब समिति का प्रतिनिधिमंडल जिला के दो कुल्लू व मनाली तथा लाहौल-स्पीति के विधायक को साथ लेकर मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री से मिलेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें