जिला मुख्यालय कुल्लू में मंगलवार को मजदूरों व किसानों ने सीटू और हिमाचल किसान सभा के बैनर तले धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। किसान सभा राज्य सचिव होतम सोंखला ने कहा कि इस तरह का प्रदर्शन देश भर में किया गया। किसान आंदोलन चार साल पहले 26 नवंबर को शुरू हुआ है। सरकार ने कुछ वायदे किसानों से किए थे, जिनमें से एक भी पूरा नहीं हुआ है। सरकार को वायदे याद दिलाने के लिए यह प्रदर्शन किया गया है। 44 श्रम कानूनों को समाप्त कर चार नए कानून लाए हैं। जो मजदूर विरोधी हैं। इस दौरान सीटू जिला सचिव राजेश ठाकुर, चमन ठाकुर आदि मौजूद रहे।