फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुल्लू जिला अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

Krishan Singh Updated Tue, 20 Aug 2024 12:01 PM IST

जिला अस्पताल कुल्लू में डॉक्टरों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान सुबह करीब 9:30 बजे अस्पताल के सभी डॉक्टरों ने अस्पताल के बाहर आकर ओपीडी में काम बंद रखा। जबकि आपातकालीन सेवाएं लगातार जारी हैं। ओपीडी में उपचार की प्रक्रिया बंद होने से इसका असर आपातकालीन सेवाओं में देखने को मिल रहा है। आपातकालीन में इलाज के लिए मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डाक्टरों का कहना है कि कोलकाता में हुई डॉक्टर प्रशिक्षु की हत्या को लेकर डॉक्टर अपनी सुरक्षा को लेकर सहमे हुए हैं। ऐसे में सरकार को चाहिए कि वह चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाएं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें